Sunday, September 20, 2026
HomeLatest NewsUNDERTRIAL-ESCAPE: महाराष्ट्र के कल्याण कल्याण कोर्ट परिसर में कैदी ने किया ऐसा...

UNDERTRIAL-ESCAPE: महाराष्ट्र के कल्याण कल्याण कोर्ट परिसर में कैदी ने किया ऐसा काम…पुलिस के छूटे पसीने

UNDERTRIAL-ESCAPE: महाराष्ट्र के कल्याण कल्याण कोर्ट परिसर के पास नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

अचानक जोरदार झटका देकर भागा आरोपी

06 जून 2025 की दोपहर में मुकदमे का सामना कर रहे 21 वर्षीय आरोपी चैतन्य शिंदे के भागने की घटना उस समय घटी, जब पुलिसकर्मी उसे कोर्ट में पेशी के बाद वापस वैन में ले जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही पुलिसकर्मी उसे हथकड़ी पहनाने की कोशिश कर रहे थे, शिंदे ने अचानक जोरदार झटका देकर खुद को छुड़ा लिया और वहां से भाग निकला। शिंदे के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। हाल ही में कल्याण की स्थानीय अदालत ने उसे 20 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा था।

रेलवे स्टेशन के पास भीड़ का आरोपी ने उठाया फायदा

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे तुरंत दौड़ लगाई गई, लेकिन वह कल्याण रेलवे स्टेशन के पास की भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 (कानूनी गिरफ्तारी में बाधा या विरोध) के तहत नया मामला दर्ज किया है। रायगढ़ जिले के रोहा निवासी शिंदे की तलाश में कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। साथ ही, उसके भागने की दिशा और पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
34 ° C
34 °
34 °
59 %
3.1kmh
47 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
36 °
Thu
30 °

Recent Comments