Tuesday, September 22, 2026
HomeLatest NewsSALMAN INTERVIEW: 60 की उम्र में भी एक्शन के लिए तैयार सलमान…'Battle...

SALMAN INTERVIEW: 60 की उम्र में भी एक्शन के लिए तैयार सलमान…’Battle of Galwan’ पर क्या बाेला, पढ़िए

SALMAN INTERVIEW: सुपरस्टार सलमान खान ने कहा है कि उनकी अगली फिल्म ‘Battle of Galwan’ उनके करियर की सबसे ज्यादा शारीरिक मेहनत वाली फिल्म है।

यह फिल्म शारीरिक रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण है: सलमान

सलमान इस साल दिसंबर में 60 साल के हो जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद वे इस एक्शन फिल्म के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ फेम अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।सलमान ने कहा, “यह फिल्म शारीरिक रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण है। हर साल, हर महीने, हर दिन यह और मुश्किल होता जा रहा है। पहले मैं एक-दो हफ्ते में ट्रेनिंग कर लेता था, अब दौड़ना, किक मारना, पंच करना और बाकी सब करना पड़ता है। इस फिल्म की डिमांड ही यही है।”

लद्दाख में शूटिंग और ठंडा पानी बनी चुनौती

सलमान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग इस महीने लद्दाख में शुरू होगी। उन्होंने कहा, “जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब लगा कि यह शानदार है, लेकिन बहुत मुश्किल भी है। लद्दाख में 20 दिन शूटिंग करनी है और फिर 7-8 दिन ठंडे पानी में शूट करना है।”

2020 की गलवान घाटी की घटना पर आधारित

फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है। मेकर्स के मुताबिक, यह भारत की सबसे कठिन लड़ाइयों में से एक थी, जो 15,000 फीट की ऊंचाई पर बिना गोली चले लड़ी गई थी। इस संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे।

जनवरी में होगी रिलीज, ईद पर नहीं आएगी

सलमान ने बताया कि ‘Battle of Galwan’ को ईद पर रिलीज नहीं किया जाएगा, बल्कि यह जनवरी में सिनेमाघरों में आएगी। आमतौर पर सलमान की फिल्में ईद पर रिलीज होती हैं।

‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल भी प्लान में

सलमान ने यह भी कन्फर्म किया कि उनकी 2015 की हिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल भी बन रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे पहली फिल्म बहुत पसंद आई थी। इसका थीम और इमोशनल टोन वैसा ही रहेगा, लेकिन कहानी अलग होगी।”

ISRL इवेंट में बोले सलमान

सलमान इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के ब्रांड एंबेसडर हैं। वे इसके सीजन-2 के प्रेस इवेंट में पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से राइडर रहा हूं, साइकिल से लेकर बाइक तक सब पसंद हैं। हालांकि अब ज्यादा राइडिंग नहीं कर पाता। लेकिन मैं फैंस से कहूंगा कि सड़क पर रेसिंग न करें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
34 ° C
34 °
34 °
59 %
3.6kmh
47 %
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
26 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Recent Comments