Tuesday, September 8, 2026
HomeLatest NewsDeath Sentence Reference Matters: फांसी की सजा वाले मामला…मेघालय हाई कोर्ट लीगल...

Death Sentence Reference Matters: फांसी की सजा वाले मामला…मेघालय हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी ने बनाया विशेष पैनल, समझिए क्यों

Death Sentence Reference Matters: मेघालय हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी ने मृत्युदंड (Death Penalty) से जुड़े कानूनी मामलों में निष्पक्षता और कैदियों को प्रभावी कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

कमेटी ने हाल ही में हाई कोर्ट के समक्ष आने वाले ‘फांसी की सजा की पुष्टि से जुड़े मामलों’ (Death Sentence Reference Matters) की पैरवी के लिए एक विशेष और समर्पित कानूनी पैनल का गठन किया है। इस उच्च स्तरीय कानूनी पैनल में अनुभवी अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है, उसमें वरिष्ठ अधिवक्ता कौस्तव पॉल (Senior Advocate Kaustav Paul),अधिवक्ता फुयोसा योबिन (Advocate Phuyosa Yobin),अधिवक्ता फिलीमोन नोंगब्री (Advocate Philemon Nongbri) शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश के तहत हुआ यह फैसला?

मेघालय हाई कोर्ट द्वारा इस पैनल का गठन सुप्रीम कोर्ट द्वारा 27 अप्रैल 2026 को ‘अमन सिंह बनाम बिहार राज्य’ (Aman Singh & Anr. v State of Bihar) मामले में दिए गए ऐतिहासिक दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया गया है।

सुप्रीमो कोर्ट ने देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में ‘लापरवाह कानूनी बचाव’ और केवल अपराध की क्रूरता के आधार पर सजा तय होने की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता जताई थी। इसी को सुधारने के लिए देश की सभी कानूनी सेवा समितियों (Legal Services Committees) को सख्त आदेश दिए गए थे।

डिजिटल विश्लेषण: सुप्रीम कोर्ट के नए अनिवार्य नियम

सुप्रीमो कोर्ट की तीन जजों की खंडपीठ ने फांसी की सजा की समीक्षा प्रक्रिया को अधिक मानवीय और संवैधानिक बनाने के लिए कुछ बड़े बदलाव किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा-निर्देशकानूनी प्रभाव और अनिवार्यता
३ वकीलों की समर्पित टीमहाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वे हर मृत्युदंड संदर्भ मामले में एक वरिष्ठ वकील (Senior Counsel) और न्यूनतम ७ साल का अनुभव रखने वाले कम से कम दो अधिवक्ताओं की एक समर्पित टीम नियुक्त करें।
निजी वकील होने पर भी सरकारी टीमयह विशेष टीम दोषी व्यक्ति का प्रतिनिधित्व तब भी करेगी, जब उसने पहले से ही अपना कोई निजी वकील (Private Counsel) रखा हुआ हो। इसका उद्देश्य कोर्ट को पूरी तरह निष्पक्ष और प्रभावी सहायता देना है।
निचली अदालतों (Trial Courts) के लिए नियमअब ट्रायल कोर्ट के लिए यह अनिवार्य होगा कि आरोपी को दोषी ठहराए जाने के बाद और सजा सुनाने से ठीक पहले वे उसकी परिस्थितियों पर एक व्यापक रिपोर्ट मांगें।

इस नए पैनल की मुख्य जिम्मेदारियां और कार्यप्रणाली

मेघालय हाई कोर्ट द्वारा गठित यह पैनल मुख्य रूप से दो मोर्चों पर काम करेगा।

समान और प्रभावी प्रतिनिधित्व: पैनल यह सुनिश्चित करेगा कि मृत्युदंड जैसे संवेदनशील मामलों में समाज की चिंता, न्याय के हित और दोषी के भीतर सुधार तथा पुनर्वास (Reformation & Rehabilitation) की संभावनाओं के बीच एक बारीक और उचित संतुलन बनाया जा सके।

पुख्ता रिसर्च और समन्वय: इस पैनल को केस के सभी दस्तावेज (Complete Case Records) मुहैया कराए जाएंगे ताकि वे रिसर्च कर सकें। टीम अदालत के सामने दोषी की ‘नरमी बरतने वाली परिस्थितियों’ (Mitigating Circumstances)—जैसे उसकी सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि, मानसिक स्थिति और पारिवारिक स्थिति का एक व्यापक और सटीक आकलन पेश करेगी। यदि मामले में कोई निजी वकील भी शामिल है, तो यह पैनल उसके साथ मिलकर (In cohesion) काम करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
light rain
30 ° C
30 °
30 °
84 %
2.1kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Recent Comments