Thursday, September 24, 2026
HomeDecision 30'sDecision 30's: अयोध्या आएं, यहां मिलेगा नि:शुल्क भोजन, पढ़ें…

Decision 30’s: अयोध्या आएं, यहां मिलेगा नि:शुल्क भोजन, पढ़ें…

Decision 30’s: मंदिरों के शहर अयोध्या में आने वाले श्रद्धालु राम मंदिर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित अमावा मंदिर में अपना आधार या कोई वैध आईडी प्रमाण प्रस्तुत करके मुफ्त, स्वच्छ और पूर्ण भोजन का आनंद ले सकते हैं।

सुबह, दोपहर और शाम में नि:शुल्क भोजन

मंदिर प्रबंधक पंकज ने कहा, अमावा मंदिर भक्तों को सुबह, दोपहर और शाम का भोजन निःशुल्क प्रदान करता है। राम मंदिर के अभिषेक समारोह के बाद से, लाखों भक्त प्रतिदिन पूजा के लिए आ रहे हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उन्हें भोजन से संबंधित समस्याओं का सामना न करना पड़े, हम 1 दिसंबर, 2019 से अमावा राम मंदिर में भक्तों को पूर्ण भोजन की पेशकश कर रहे हैं।

10 से 15 हजार भक्तों को देंगे भोजन

मुफ्त भोजन प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, भक्तों को अमावा मंदिर परिसर के सामने स्थित कार्यालय में जाना होगा और टोकन प्राप्त करने के लिए अपना आधार या आईडी प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। यह टोकन उन्हें मुफ्त पूर्ण भोजन का आनंद लेने की अनुमति देता है। उन्होंने कहा, हर दिन, लगभग 10,000 से 15,000 भक्तों को पूरी तरह से मुफ्त में स्वच्छ और पौष्टिक भोजन परोसा जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
moderate rain
26 ° C
26 °
26 °
89 %
4.1kmh
100 %
Thu
25 °
Fri
26 °
Sat
29 °
Sun
32 °
Mon
31 °

Recent Comments