Friday, September 18, 2026
HomeLaw Firms & Assoc.LAWYERS-STRIKE: दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा- डिजिटल कोर्ट शिफ्टिंग से...

LAWYERS-STRIKE: दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा- डिजिटल कोर्ट शिफ्टिंग से जुड़ी सभी समस्याएं जल्द सुलझाई जाएंगी

LAWYERS-STRIKE: दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सोमवार को कड़कड़डूमा बार एसोसिएशन से काम पर लौटने की अपील की।

एसोसिएशन ने 1 और 5 जुलाई को काम से दूरी बनाई थी

उन्होंने भरोसा दिलाया कि डिजिटल कोर्ट के शिफ्ट होने से जुड़ी सभी समस्याएं और चिंताओं को जल्द सुलझा लिया जाएगा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी एक पत्र में यह जानकारी दी गई। कड़कड़डूमा बार एसोसिएशन ने 1 और 5 जुलाई को काम से दूरी बनाई थी। यह विरोध डिजिटल नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (एनआई) कोर्ट को कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर से राउज एवेन्यू कोर्ट में शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ था। इसके अलावा वकीलों ने 3 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी शुरू कर दी थी।

सभी बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

पत्र में बताया गया कि सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के साथ सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशन की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। इसमें बार काउंसिल ऑफ इंडिया के वाइस चेयरपर्सन वी. पी. शर्मा, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के सदस्य डी. के. सिंह और दिल्ली की अन्य बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

चीफ जस्टिस को वकीलों ने अपनी समस्याएं बताईं

बैठक में वकीलों ने चीफ जस्टिस को डिजिटल कोर्ट के शिफ्ट होने से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। इसके बाद चीफ जस्टिस ने कड़कड़डूमा बार के सदस्यों से तुरंत काम पर लौटने की अपील की और भरोसा दिया कि हाईकोर्ट संस्थागत स्तर पर इन सभी मुद्दों को जल्द सुलझाएगा।

लिखित में सुझाव देने को कहा

पत्र में यह भी कहा गया कि चीफ जस्टिस ने कोऑर्डिनेशन कमेटी से आग्रह किया है कि वे सभी बार एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याओं को एकत्र कर लिखित में अपना पक्ष रखें। उन्होंने यह भी कहा कि वे पूरी स्थिति को समझते हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अदालतें सुचारु रूप से काम करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
28 ° C
28 °
28 °
78 %
2.6kmh
47 %
Fri
29 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
35 °

Recent Comments