Sunday, September 20, 2026
HomeSupreme CourtMarital dispute: सुप्रीम कोर्ट की सलाह…पत्नी को पति के इर्द-गिर्द नहीं घूमना चाहिए,...

Marital dispute: सुप्रीम कोर्ट की सलाह…पत्नी को पति के इर्द-गिर्द नहीं घूमना चाहिए, दोनों अपने बच्चों के लिए अहं छोड़ें

Marital dispute:सुप्रीम कोर्ट ने एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान कहा कि पत्नी को पति के इर्द-गिर्द घूमने की ज़रूरत नहीं है

मध्यस्थता (mediation) के जरिए अपने मतभेद सुलझाएं

जस्टिस बी.वी. नागरथना और आर. महादेवन की बेंच ने दंपती को सलाह दी कि वे मध्यस्थता (mediation) के जरिए अपने मतभेद सुलझाएं और बच्चों की भलाई को प्राथमिकता दें। कहा, दंपति को अपने बच्चों के भविष्य के लिए अहं को किनारे रखकर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

2018 में हुई शादी, अब अलग रह रहे हैं दोनों

मामले में पति दिल्ली में रेलवे में कार्यरत हैं, जबकि पत्नी आरबीआई पटना में नौकरी करती हैं और अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। पत्नी के परिवार ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जबकि पति का कहना है कि वह ससुराल वालों के साथ नहीं रह सकते। इस विवाद का असर अब दोनों बच्चों पर भी पड़ने लगा है — एक बेटी 5 साल की है और बेटा 3 साल का।
दोनों 2023 से अलग रह रहे हैं।

केस ट्रांसफर की मांग

पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को पटना ट्रांसफर करने की मांग की। इस पर कोर्ट ने कहा, “आप दोनों ही शिक्षित और सरकारी कर्मचारी हैं। बच्चों के हित में अपने मतभेद सुलझाने की कोशिश करें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
clear sky
33 ° C
33 °
33 °
66 %
2.1kmh
8 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
31 °

Recent Comments