Friday, October 2, 2026
HomeLatest NewsShimla News: संस्कृत के सवाल पर नहीं दिया जवाब, छात्रा ने...

Shimla News: संस्कृत के सवाल पर नहीं दिया जवाब, छात्रा ने सहपाठी को थप्पड़ जड़ा… फंसे शिक्षक, यह है TEACHER SLAP CASE

Shimla News: शिमला के एक सरकारी गर्ल्स स्कूल की महिला शिक्षिका पर मंगलवार को एक छात्रा को गलत जवाब देने वाली अपनी सहपाठियों को थप्पड़ मारने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

छात्रा की शिकायत पर हुई कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि 10 वर्षीय छात्रा की शिकायत के आधार पर स्वेच्छा से चोट पहुंचाना और बच्चों के प्रति क्रूरता के तहत कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, सोमवार दोपहर को शिक्षिका ने कक्षा में बच्चों से संस्कृत के शब्दों के अर्थ पूछे, जिन्हें याद करने का काम उन्होंने उन्हें दिया था। शिकायतकर्ता, जो क्लास की मॉनिटर भी थी, ने सही जवाब दिया, जबकि 10-12 अन्य छात्राएं ठीक से जवाब नहीं दे सकीं। इसके बाद शिक्षिका ने उससे कहा कि जो छात्राएं सवाल का जवाब देने में विफल रहीं, उन्हें थप्पड़ मारे।

शिक्षक के निर्देशों का उसने पालन किया

छात्रा ने कहा कि शिक्षक के निर्देशों का उसने पालन किया था। उन्होंने छात्रा को डांटते हुए कहा, “तुम क्लास की मॉनिटर हो, तुम्हें थप्पड़ मारना भी नहीं आता। छात्रा ने कहा कि सही उत्तर देने वाली दो अन्य लड़कियों को भी थप्पड़ मारे गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि शिक्षिका के व्यवहार से वह डर गई। उसने कहा कि शिक्षिका अक्सर कहती हैं, तुम अपने माता-पिता से जो चाहो कह सकती हो, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
clear sky
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
85 %
2.2kmh
3 %
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
30 °

Recent Comments