Tuesday, August 4, 2026
HomeBREAKING INDIACourt update: 12 शनिवारों को कार्य दिवस घोषित करने का प्रस्ताव…इलाहाबाद हाईकोर्ट...

Court update: 12 शनिवारों को कार्य दिवस घोषित करने का प्रस्ताव…इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पहल की

Court update: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वर्ष 2025 में 12 शनिवारों को कार्य दिवस घोषित करने के प्रस्ताव पर बार एसोसिएशनों से राय मांगी है।

14 मई 2025 को लिखा गया पत्र

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने वर्ष 2025 में 12 ऐसे शनिवारों को नियमित न्यायालय कार्य दिवस घोषित करने के प्रस्ताव पर प्रमुख बार एसोसिएशनों से राय मांगी है, जिन पर सामान्यतः न्यायालय का कार्य नहीं होता। 14 मई, 2025 को उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, एडवोकेट्स एसोसिएशन(इलाहाबाद) और अवध बार एसोसिएशन (लखनऊ बेंच) के अध्यक्ष एवं सचिव को संबोधित एक पत्र में न्यायालय ने राष्ट्रीय न्यायालय प्रबंधन प्रणाली 2024 की नीति और कार्य योजना के पैरा 49-2 का हवाला दिया है।

तीनों बार एसोसिएशन से किया गया अनुरोध

रजिस्ट्रार जनरल ने तीनों बार एसोसिएशनों से अनुरोध किया है कि वे इस विषय पर अपनी राय या मत यथाशीघ्र प्रस्तुत करें ताकि इस मामले को माननीय पूर्ण न्यायालय (फुल कोर्ट) के समक्ष विचारार्थ रखा जा सके। पत्र के नीचे एक हस्तलिखित टिप्पणी में बार से यह भी कहा गया है कि वह इस सूचना को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करे और Learned सदस्यगण से उनके सुझाव आमंत्रित करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
light rain
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
52 %
2.7kmh
100 %
Tue
37 °
Wed
29 °
Thu
29 °
Fri
34 °
Sat
35 °