Saturday, September 19, 2026
HomeHigh CourtHUSAIN PAINTINGS: मशहूर भारतीय चित्रकार एमएफ हुसैन की 25 दुर्लभ पेंटिंग्स…अब नीलामी...

HUSAIN PAINTINGS: मशहूर भारतीय चित्रकार एमएफ हुसैन की 25 दुर्लभ पेंटिंग्स…अब नीलामी के लिए तैयार

HUSAIN PAINTINGS: नेफेड (NAFED) ने एक लोन डिफॉल्ट केस के तहत मशहूर भारतीय चित्रकार एमएफ हुसैन की 25 दुर्लभ पेंटिंग्स जब्त थीं।

एमएफ हुसैन: एन आर्टिस्ट्स विजन ऑफ द 20th सेंचुरी’ है नीलामी टाइटल

बॉम्बे हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद अब इनकी नीलामी की जा रही है। ये पेंटिंग्स नेफेड (NAFED) ने एक लोन डिफॉल्ट केस के तहत जब्त की थीं। ये सभी पेंटिंग्स हुसैन की सीरीज ‘ओपीसीई – आवर प्लैनेट कॉल्ड अर्थ’ का हिस्सा हैं। नीलामी का टाइटल ‘एमएफ हुसैन: एन आर्टिस्ट्स विजन ऑफ द 20th सेंचुरी’ रखा गया है। हाईकोर्ट ने 17 फरवरी को दिए आदेश में मुंबई के शेरिफ को इन पेंटिंग्स की नीलामी की अनुमति दी थी।

2007 में चर्चा में आए थे श्रीवास्तव

इन पेंटिंग्स को नेफेड ने गुरु स्वरूप श्रीवास्तव की कंपनी स्वरूप ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज से जुड़े 236 करोड़ के लोन विवाद में जब्त किया था। श्रीवास्तव 2007 में तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने हुसैन से 100 पेंटिंग्स बनवाने का ऑर्डर दिया था। हर पेंटिंग के लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपए देने की बात कही थी।

25 करोड़ की लगाई गई है कीमत

पिछले साल मई में आर्ट एक्सपर्ट डादीबा पुंडोले ने हाईकोर्ट में इन पेंटिंग्स की वैल्यूएशन रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के मुताबिक इनकी कुल कीमत 25 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके बाद शेरिफ ऑफ मुंबई ने पुंडोले आर्ट गैलरी के जरिए नीलामी का नोटिस जारी किया।

नीलामी के बाद कोर्ट को रिपोर्ट देनी होगी

नीलामी 12 जून को साउथ मुंबई के हैमिल्टन हाउस में होगी। नीलामी पूरी होने के बाद शेरिफ ऑफ मुंबई को 3 जुलाई तक हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी होगी। इसके बाद कोर्ट से पेंटिंग्स के हैंडओवर को लेकर अंतिम निर्देश लिए जाएंगे।

2006 में शुरू हुई थी जांच

इस मामले में 2006 में सीबीआई ने स्वरूप ग्रुप और श्रीवास्तव के खिलाफ जांच शुरू की थी। आरोप था कि नेफेड से लिए गए 236 करोड़ के लोन में से 150 करोड़ रुपए का दुरुपयोग किया गया। दिसंबर 2008 में एक ट्रिब्यूनल ने नेफेड को 100 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की अनुमति दी थी, जिसमें ये पेंटिंग्स भी शामिल थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
79 %
0kmh
100 %
Sat
30 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Recent Comments