Saturday, September 19, 2026
HomeLatest NewsJharkhand News: झारखंड में गजबे हो गया, उपायुक्त आवास में हो गई...

Jharkhand News: झारखंड में गजबे हो गया, उपायुक्त आवास में हो गई चोरी, फिर क्या हुआ…

Jharkhand News: बोकारो के उपायुक्त के आवास में चोर घुस गए। चोरों ने नकदी और आभूषणों की चोरी कर फरार हो गए।

महिला कर्मी से शुरू हुई पूछताछ

पुलिस ने बताया कि बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपायुक्त विजया जाधव के आवास में शुक्रवार को हुई चोरी के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अविनाश गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने उपायुक्त आवास पर कार्यरत एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह संदेह करते हुए कि लूट का माल आसपास के एक तालाब में छिपाकर रखा गया था, पुलिस ने तालाब की तलाशी ली लेकिन चोरी का कोई सामान नहीं मिला।

18 फरवरी को उपायुक्त आवास में नहीं थी…

दरअसल, 18 फरवरी को उपायुक्त आवास में उपस्थित नहीं थी। इस बीच महिला पारो देवी कमरे में जाकर सफाई कर रही थी। करीब 12.30 बजे तक बेटी की तबीयत खराब होने का बात कहकर उक्त महिला आवास से बाहर निकल गई। 20 फरवरी को 95 हजार रुपए नकद व कबर्ड में रखी हीरा जड़ित सोने की अंगूठी, गले का हार, हीरे के कान का सेट, कीमती साड़ी, सूट, परफ्यूम, लिपस्टिक आदि सामान गायब मिले थे।

तालाब में सामान फेंकने के अंदेशे पर गोताखोर की टीम ने लगाई डुबकी

उपायुक्त के आवास में कार्यरत सभी कर्मियों से पूछताछ की तो चोरी की जानकारी से सभी ने इनकार कर दिया। सिटी पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड टीम की शंका एक महिला पारो देवी पर गई, तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कुबूल लिया। उसने बताया कि चोरी के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। डर के कारण उसने जेवरात की पोटली चास के शिवपुरी कॉलोनी स्थित महतो बांध तालाब में फेंक दी। इस सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोर की टीम को बुलाया। तालाब में छानबीन की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
79 %
0kmh
100 %
Sat
30 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Recent Comments