Sunday, July 26, 2026
HomeLaworder HindiPaternity Denial: बेटे के पितृत्व से इनकार और चरित्र पर लांछन लगाना...

Paternity Denial: बेटे के पितृत्व से इनकार और चरित्र पर लांछन लगाना ही सबसे बड़ी क्रूरता…क्यों खारिज की पति की तलाक की अर्जी, फैसले से समझें

केस मैट्रिक्स: Jharkhand High Court Ruling on Cruelty & Paternity Denial

पहलूविवरण
संबंधित अदालतझारखंड उच्च न्यायालय (Ranchi Bench)
माननीय पीठजस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद एवं जस्टिस संजय प्रसाद
संबंधित कानूनविशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act), धारा 27
पति का दावापत्नी द्वारा मानसिक क्रूरता और परित्याग (Desertion) का आरोप।
कोर्ट का निष्कर्षपति द्वारा पत्नी के चरित्र पर लांछन और बच्चे का पितृत्व नकारना स्वयं ‘क्रूरता’ है।
अंतिम निर्णयपति की तलाक की अपील खारिज की गई।

Paternity Denial: वैवाहिक संबंधों में चरित्र-हनन (Character Assassination) और बच्चे के पितृत्व पर सवाल उठाने के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने क्रूरता (Cruelty) और परित्याग (Desertion) के आधार पर दायर पति की तलाक की याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि पत्नी पर चरित्रहीनता का झूठा आरोप लगाना और बेटे को अपना मानने से इनकार करना कानून की नजर में स्वयं ‘क्रूरता का सबसे गंभीर रूप’ (Worst Form of Cruelty) है।

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने फैमली कोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए कहा कि क्रूरता पत्नी की तरफ से नहीं, बल्कि खुद पति की ओर से की गई थी।

मामला क्या था?: विवाह, बच्चे का जन्म और विवाद

  • विवाह और पृष्ठभूमि: दोनों का विवाह विशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act) के तहत 25 जून 2008 को पंजीकृत हुआ था।
  • पत्नी का पक्ष: पत्नी का कहना था कि शादी से पहले ही वह गर्भवती हो गई थी। अप्रैल 2008 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। शुरुआत में मुकरने के बाद रिश्तेदारों के हस्तक्षेप पर पति ने विवाह किया। लेकिन बाद में उसने अतिरिक्त दहेज प्रताड़ना, अवैध संबंधों और बदसलूकी के चलते पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिससे तंग आकर वह अपने मायके में रहने को मजबूर हुई।
  • पति के आरोप: पति ने दावा किया कि पत्नी ने उस पर दहेज प्रताड़ना का झूठा आपराधिक केस दर्ज कराया, 2009 से उसे छोड़कर अलग रह रही है और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। साथ ही पति ने बेटे का पिता होने से इनकार करते हुए पत्नी के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए।

झारखंड हाई कोर्ट की मुख्य विधिक व्याख्याएं

“पति द्वारा क्रूरता: चरित्र पर लांछन लगाना सबसे बड़ा अपमान”

अदालत ने पति की दलीलों को खारिज करते हुए बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणी की, रिकॉर्ड से यह स्पष्ट है कि क्रूरता पत्नी की ओर से नहीं, बल्कि पति की ओर से हुई है—उसने पत्नी और बच्चे की देखभाल न करके, और स्वयं को बेटे का पिता मानने से इनकार करते हुए पत्नी पर चरित्रहीनता (Unchastity) के अनर्गल आरोप लगाए हैं। विवाह के बाहर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के घिनौने आरोप लगाना जीवनसाथी के चरित्र, सम्मान, प्रतिष्ठा और स्थिति पर सीधा हमला है। यह कानून की नजर में क्रूरता का सबसे बदतर रूप है।

परित्याग’ (Desertion) का कानूनी अर्थ

विशेष विवाह अधिनियम की धारा 27 का हवाला देते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परित्याग का मतलब केवल किसी स्थान को छोड़ना नहीं है, बल्कि वैवाहिक कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है।

  • जो व्यक्ति सहवास (Cohabitation) या जिम्मेदारियों से पीछे हटता है, जरूरी नहीं कि पीड़ित पक्ष ही परित्याग करने वाला हो।
  • यदि पत्नी के पास अलग रहने का ‘उचित कारण’ (Reasonable Cause) (जैसे प्रताड़ना या चरित्र पर झूठे आरोप) मौजूद है, तो उसे ‘परित्याग’ नहीं माना जा सकता।

सामान्य खटपट बनाम क्रूरता

कोर्ट ने कहा कि पति द्वारा पेश किए गए साक्ष्य केवल सामान्य जीवन की छोटी-मोटी खटपट (Normal Wear and Tear of Life) को दर्शाते हैं, जबकि पति द्वारा पत्नी और बच्चे के प्रति किया गया व्यवहार गंभीर विधिक क्रूरता के दायरे में आता है।

हाई कोर्ट का अंतिम निष्कर्ष

  1. तलाक की अर्जी खारिज: उच्च न्यायालय ने माना कि पति अपनी ही गलतियों और क्रूर व्यवहार का फायदा उठाकर तलाक की डिग्री हासिल नहीं कर सकता।
  2. सहानुभूति और न्याय: कोर्ट ने टिप्पणी की कि पत्नी आज भी अपने बच्चे के साथ सम्मानपूर्वक पति के साथ रहने को तैयार है, जबकि पति ने बिना किसी ठोस सबूत के उसे और उसके बच्चे को बेसहारा छोड़ रखा था।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Patna
broken clouds
36 ° C
36 °
36 °
43 %
4.5kmh
73 %
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
35 °
Thu
35 °