HomeDecision 30'sNews 30': अब फर्जी अस्पताल भी खुलने लगा, जानिए कहां पर है….

News 30′: अब फर्जी अस्पताल भी खुलने लगा, जानिए कहां पर है….

News 30′: गुजरात में अहमदाबाद के नाना चिलोड़ा क्षेत्र में एक फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़ हुआ है। यह अस्पताल एचडीएफसी अरगो इंश्योरेंस कंपनी की जांच में पकड़ाया है।

हमदाबाद महानगर पालिका का जाली फॉर्म-सी तैयार कराया

पुलिस के मुताबिक, इस अस्पताल को लेकर एक फर्जी डॉक्टर ने शिखर एेवन्यू में दो दुकान किराए पर ली थी। आरोपी चिकित्सक ने फर्जी कागज तैयार करके अहमदाबाद महानगर पालिका का जाली फॉर्म-सी तैयार कराया और फर्जी अस्पताल (थ्री स्टार हॉस्पिटल) चालू कर दिया। रोचक बात यह है कि शहर के कुछ नामचीन चिकित्सकों के नाम का दुरुपयोग किया गया। इस दौरान 4 मरीजों का इलाज भी कर दिया।

बीमा कंपनी के पास भेजा फर्जी दावा का केस

फर्जी अस्पताल ने मरीजों के इलाज के बाद मेडिक्लेम (44,844 रुपए का बीमा क्लेम) के लिए फाइल बीमा कंपनी को भेजी। इस केस पर बीमा कंपनी की टीम ने क्रॉस जांच करना शुरू किया। इस तरह पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि यहां पर इलाज कराने वाले कुल चार मरीजों का करीब 2 लाख रुपए से अधिक के बीमे का दावा किया गया था। खुलासा होने के बाद बीमा कंपनी की ओर से डॉ. श्रीनिवास नरसैया जनारामु ने नरोड़ा पुलिस में फर्जी डॉ. धर्मेंद्र उर्फ संजय पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
mist
18 ° C
18 °
18 °
94 %
0kmh
20 %
Sat
18 °
Sun
28 °
Mon
34 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Recent Comments