Saturday, September 19, 2026
HomeLatest NewsSC News: दिल्ली हाईकोर्ट के एकल न्यायाधीश के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट...

SC News: दिल्ली हाईकोर्ट के एकल न्यायाधीश के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की गहरी टिप्पणी, यह है मामला

SC News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, दिसंबर 2023 में हाई कोर्ट के एकल न्यायाधीश ने एक व्यक्ति को जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से अदालत के आदेश का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया था।

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को रद्द किया

न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें एकल न्यायाधीश द्वारा पारित अवमानना के आदेश की समीक्षा की गई थी।अदालत ने उस व्यक्ति को चार सप्ताह का समय दिया था कि वह या तो अवमानना से मुक्ति प्राप्त करे, या फिर यह बताने के लिए हलफनामा दायर करे कि उसे 1971 के न्यायालय की अवमानना अधिनियम के तहत दंडित क्यों न किया जाए। लेकिन जब जुलाई 2024 में रोस्टर बदलने के बाद मामला हाई कोर्ट के दूसरे एकल न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत हुआ, तो उन्होंने यह निर्णय दिया कि अदालत के आदेश की जानबूझकर अवहेलना नहीं हुई है।

जुलाई 2024 में हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश के खिलाफ अपील दायर

यह फैसला जुलाई 2024 में हाई कोर्ट द्वारा पारित उस आदेश के खिलाफ दायर अपील पर आया है, जिसमें अपीलकर्ताओं द्वारा दायर अवमानना याचिका को खारिज कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह मामले के मूल तथ्यों में नहीं जा रहा, बल्कि सिर्फ यह देख रहा है कि न्यायिक प्रक्रिया सही थी या नहीं। पीठ ने कहा कि दिसंबर 2023 के आदेश के बाद, न्यायालय केवल यह विचार कर सकता था कि क्या प्रतिवादी ने अवमानना से मुक्ति पाई है या नहीं, और यदि नहीं, तो क्या उसे 1971 के अधिनियम के तहत दंडित किया जाना चाहिए या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, इस परिप्रेक्ष्य में, हम impugned निर्णय और अंतिम आदेश को रद्द करते हैं। मामले को हाई कोर्ट के एकल न्यायाधीश के पास वापस भेज दिया गया है, ताकि दिसंबर 2023 के आदेश के स्तर से फिर से विचार किया जा सके।

पीठ ने कहा

“यह निर्णय न केवल अधिकार क्षेत्र से बाहर था, बल्कि न्यायिक मर्यादा के स्थापित सिद्धांतों के भी विरुद्ध था।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा

जब एक न्यायाधीश ने प्रतिवादी को अवमानना का दोषी माना है, तो एक अन्य न्यायाधीश उसी अदालत का होकर यह नहीं कह सकता कि प्रतिवादी दोषी नहीं है। दूसरे एकल न्यायाधीश द्वारा यह मुद्दा दोबारा उठाना और उस पर निर्णय देना कि व्यक्ति ने अवमानना की है या नहीं, बिल्कुल भी वैध नहीं था।

पीठ ने कहा

“हमारे अनुसार, जुलाई 2024 का आदेश मूल रूप से 5 दिसंबर 2023 के समन्वय पीठ द्वारा पारित आदेश के खिलाफ अपील जैसा है, जो कि स्वीकार्य नहीं है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
79 %
0kmh
100 %
Sat
30 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Recent Comments