Tuesday, September 29, 2026
HomeDelhi High CourtBritannia's Little Hearts mark: बिस्किट मार्केट में कॉपीकैट्स पर हाईकोर्ट सख्त…लिटिल हार्ट्स...

Britannia’s Little Hearts mark: बिस्किट मार्केट में कॉपीकैट्स पर हाईकोर्ट सख्त…लिटिल हार्ट्स के शेप और नाम की नकल पर रोक

Britannia’s Little Hearts mark: दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मशहूर ‘लिटिल हार्ट्स’ (Little Hearts) बिस्किट की नकल करने वाली कंपनी ‘श्री स्वस्तिक ऑर्गेनिक्स’ को जोरदार झटका दिया है।

दिल’ वाले (Heart shape) आकार के इस्तेमाल पर तुरंत रोक

कोर्ट ने कंपनी को लिटिल हार्ट्स के ट्रेडमार्क और उसके खास ‘दिल’ वाले (Heart shape) आकार के इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगा दी है।जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने ब्रिटानिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह ‘ट्रिपल आइडेंटिटी’ का मामला है— यानी नाम एक जैसा, प्रोडक्ट एक जैसा और ग्राहक भी एक जैसे।

कोर्ट ने क्यों लगाई रोक?

  • सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि ब्रिटानिया इस ट्रेडमार्क और शेप की पुरानी और रजिस्टर्ड मालिक है।
  • एक जैसी पहचान: आरोपी कंपनी न केवल नाम का इस्तेमाल कर रही थी, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हूबहू उसी 3D आकार (दिल के शेप) में बिस्किट बेच रही थी।
  • अपूरणीय क्षति: कोर्ट ने कहा कि अगर इस स्तर पर रोक (Interim Injunction) नहीं लगाई गई, तो ब्रिटानिया के ब्रांड को ऐसा नुकसान होगा जिसकी भरपाई नहीं की जा सकेगी।
  • ग्राहकों के साथ धोखा: एक जैसा दिखने वाला प्रोडक्ट ग्राहकों के मन में भ्रम पैदा करता है।

ई-कॉमर्स साइट्स को भी आदेश

हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भी निर्देश दिया है कि वे उन सभी प्रोडक्ट्स को अपनी वेबसाइट से ‘डी-लिस्ट’ (हटा दें) जो ब्रिटानिया के ट्रेडमार्क या आकार का उल्लंघन कर रहे हैं।

यह था मामला?

ब्रिटानिया ने शिकायत दर्ज की थी कि श्री स्वस्तिक ऑर्गेनिक्स और अन्य लोग उनके पॉपुलर ब्रांड ‘लिटिल हार्ट्स’ की नकल कर बाजार में अपना सामान बेच रहे हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 मई 2026 को होगी। तब तक विपक्षी कंपनी इस नाम या शेप का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
70 %
2.9kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Recent Comments