Saturday, June 20, 2026
HomeDecision 30'sCOUPLE-DINNER: डिनर पर भेजा तलाकशुदा जोड़ा, एक कप कॉफी में बहुत कुछ...

COUPLE-DINNER: डिनर पर भेजा तलाकशुदा जोड़ा, एक कप कॉफी में बहुत कुछ सुलझ सकता है

COUPLE-DINNER: सुप्रीम कोर्ट ने तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे एक दंपती को आपसी विवाद सुलझाने के लिए रात को डिनर पर जाने को कहा। कोर्ट ने उम्मीद जताई कि बातचीत से दोनों के बीच सुलह हो सकती है।

फैशन एंटरप्रेन्योर महिला की याचिका से जुड़ा मामला

यह मामला एक फैशन एंटरप्रेन्योर महिला की याचिका से जुड़ा है, जिसमें उसने अपने तीन साल के बच्चे के साथ विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा, “आपका एक तीन साल का बच्चा है। दोनों पक्षों के बीच इतनी ईगो क्यों है? हमारी कैंटीन शायद इसके लिए ठीक न हो, हम आपको एक अलग ड्रॉइंग रूम देंगे। आज रात डिनर पर मिलिए। एक कप कॉफी में बहुत कुछ हो सकता है।”

बच्चे के साथ विदेश यात्रा की मांगी थी अनुमति

कोर्ट ने दोनों पक्षों को सलाह दी कि वे बीते कल को कड़वी गोली की तरह निगलें और भविष्य के बारे में सोचें। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी। कोर्ट ने कहा, “याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील ने बच्चे के साथ विदेश यात्रा की अनुमति मांगी है। इस पर हमने दोनों पक्षों को आपस में बातचीत करने को कहा है और अब वे कल कोर्ट को जवाब देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
overcast clouds
37 ° C
37 °
37 °
35 %
3.6kmh
86 %
Fri
37 °
Sat
44 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
45 °

Recent Comments