Sunday, September 20, 2026
HomeBREAKING INDIAIndia News: राज्यसभा में रेलवे पर सीएजी की रिपोर्ट पेश…करोड़ों के नुकसान...

India News: राज्यसभा में रेलवे पर सीएजी की रिपोर्ट पेश…करोड़ों के नुकसान का पर्दाफाश

India News: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में सरकार से भारतीय रेलवे को 2,604 करोड़ रुपये के नुकसान के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

बांद्रा ईस्ट परियोजना के ऋण पर 834 करोड़ ब्याज चुकाए

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की 2024 की रिपोर्ट में रेलवे के नुकसान का उल्लेख हुआ है। रेल मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान भाग लेते हुए सिंह ने कहा कि 834.72 करोड़ रुपये का नुकसान मुंबई के बांद्रा ईस्ट में एक विकास परियोजना के लिए ऋण पर ब्याज के भुगतान के कारण हुआ, जो कभी साकार नहीं हुई। सिंह ने कहा, रेलवे ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट में एक परियोजना के लिए ऋण लिया और 834 करोड़ रुपये का ब्याज चुकाया, जिस पर काम भी शुरू नहीं हुआ।

महाकुंभ में लोगों को जानवरों की तरह ढोया गया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जिक्र करते हुए आप सदस्य ने कहा, अगर आपके पास समय हो तो आप हमें इसका स्पष्टीकरण दें। महाकुंभ के दौरान रेलवे में भीड़भाड़ को लेकर सिंह ने कहा कि उस दौरान लोगों को जानवरों की तरह ढोया गया। सरकार बुलेट ट्रेन और वंदे भारत के बारे में दावा करती है, लेकिन “हमें शर्म आती है जब हमने कुंभ के दौरान लोगों को ट्रेन में चढ़ने के लिए एसी बोगियों की खिड़कियों के शीशे तोड़ते देखा है।

नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ कुप्रबंधन का उदाहरण

महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर सिंह ने कहा कि यह कुप्रबंधन का उदाहरण है और रेल मंत्री को समय पर इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। सिंह ने आगे कहा कि पूरा देश रेल दुर्घटनाओं के रुकने और सरकार द्वारा रोके गए तीन लाख रिक्त पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहा है। उन्होंने रेलवे कुलियों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सरकार ने उनके बच्चों को गैंगमैन के रूप में नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने कहा, 19,000 रेलवे कुली हैं और 2009 में उनके बच्चों को नौकरी देने की घोषणा की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
scattered clouds
29 ° C
29 °
29 °
89 %
0kmh
44 %
Sat
29 °
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Recent Comments