Tuesday, August 4, 2026
HomeLatest NewsSTUDENT-BABY: 10 वीं बोर्ड की परीक्षा देने गई लड़की हुई गर्भवती, अब...

STUDENT-BABY: 10 वीं बोर्ड की परीक्षा देने गई लड़की हुई गर्भवती, अब आरोपी हुआ गिरफ्तार, यह है मामला

STUDENT-BABY: सोमवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा से लौटने के बाद लड़की ने अपने छात्रावास में समय से पहले बच्चे को जन्म दिया।

22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय की 10 वीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता और उसके नवजात शिशु दोनों को मलकानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छात्रावास की मैट्रन को हटा दिया

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, आरोपी ने पुलिस स्टेशन आकर लड़की के साथ संबंध बनाने की बात स्वीकार की। अधिकारियों ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए, ओडिशा सरकार ने प्रधानाध्यापक के साथ-साथ एक सहायक नर्स और दाई को निलंबित कर दिया और छात्रावास की मैट्रन को हटा दिया। स्कूल एसटी और एससी विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा चलाया जाता है। लड़की के माता-पिता ने मंगलवार को स्कूल अधिकारियों से सवाल किया कि प्रसव पीड़ा शुरू होने तक गर्भावस्था को कैसे छुपाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Patna
light rain
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
52 %
2.7kmh
100 %
Tue
37 °
Wed
29 °
Thu
29 °
Fri
34 °
Sat
35 °